लाइव न्यूज़ :

‘नाकामियां’ छिपाने के लिए ‘अंधराष्ट्रभक्ति’ का पैकेज तैयार कर रही है सरकार: कांग्रेस

By भाषा | Updated: February 22, 2019 20:23 IST

मनीष तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आप हमेशा कार्रवाई के विकल्प पर बयानबाजी करके बचकर निकल नहीं सकते। कल राजमार्ग मंत्री ने कहा कि हम पूर्वी नदियों का पाकिस्तान की तरफ प्रवाह रोक देंगे।

Open in App

 पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर अपने हिस्से के पानी का प्रवाह पाकिस्तान की तरफ से रोकने संबंधी जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी के बयान को खारिज करते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी अपनी ‘नाकामियों’ को छिपाने के लिए सरकार ‘अंधराष्ट्रभक्ति’ का पैकेज तैयार कर रही है।

पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आप हमेशा कार्रवाई के विकल्प पर बयानबाजी करके बचकर निकल नहीं सकते। कल राजमार्ग मंत्री ने कहा कि हम पूर्वी नदियों का पाकिस्तान की तरफ प्रवाह रोक देंगे। कोई उनसे पूछे कि क्या बांध एक दिन में बनते हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी खामियों को छिपाने के लिए अंधराष्ट्रभक्ति का पैकेज तैयार करने की कोशिश की जा रही है।’’

दरअसल, गडकरी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा था, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने पाकिस्तान की ओर जाने वाले हमारे हिस्से के पानी को रोकने का निर्णय किया है। हम पूर्वी नदियों की धारा का मार्ग परिवर्तित करेंगे और जम्मू कश्मीर और पंजाब में अपने लोगों को पहुंचायेंगे।"

खबरों के मुताबिक बाद में सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि रावी, व्यास और सतलुज नदियों से पाकिस्तान जाने वाले जल को जम्मू-कश्मीर और पंजाब की ओर मोड़ा जाएगा।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलानितिन गडकरीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है