लाइव न्यूज़ :

ईंधन की कीमतों में वृद्धि के लिये कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हमला

By भाषा | Updated: March 14, 2021 22:25 IST

Open in App

जम्मू, 14 मार्च जम्मू कश्मीर कांग्रेस ने रविवार को भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को ईंधन की कीमतों में हुयी ‘‘बेतहाशा’’ बढोतरी के लिये आड़े हाथों लेते हुये आरोप लगाया कि इस सरकार की गलत नीतियों ने लोगों के कष्ट को बढ़ा दिया है।

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी ए मीर ने कठुआ जिले के दयालचक में पेट्रोल, डीजल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में हुयी बढोतरी के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन रैली की अगुवाई की ।

कांग्रेस लोगों को राहत देने के लिये डीजल एवं पेट्रोल पर लगाये गये करों में कटौती करने की मांग कर रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि महामारी के साथ इस अनियंत्रित महंगायी तथा सरकार की गलत नीतियों ने लोगों के कष्ट को बढ़ा दिया है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों ने सीधे आम लोगों को प्रभावित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो