लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने कहा-न्याय के लिए आवाज उठाने वाले को चुप करने के लिए मोदी ट्विटर पर बना रहे हैं दवाब

By शीलेष शर्मा | Updated: August 8, 2021 19:37 IST

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि दलितों को न्याय दिलाने के लिये आवाज़ उठाना गुनाह है तो राहुल गांधी और कांग्रेस बार बार यह गुनाह करेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के ट्विटर एकॉउंट को ब्लॉक कराया है। राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो के आंकड़े पेश करते हुए पार्टी ने साफ किया कि 2019 में 32033 बलात्कार के मामले सामने आये हैं।सीधा मतलब है कि हर रोज मोदी सरकार के समय 87 बलात्कार की घटनाएँ हो रही हैं।

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में दलित बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को लेकर राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट पर लगे प्रतिबंध से तिलमिलाई कांग्रेस ने आज मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला।

 

पार्टी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पुलिस से ट्विटर पर दबाव बना कर राहुल गांधी के ट्विटर एकॉउंट को ब्लॉक कराया है। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि दलितों को न्याय दिलाने के लिये आवाज़ उठाना गुनाह है तो राहुल गांधी और कांग्रेस बार बार यह गुनाह करेगी। 

राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो के आंकड़े पेश करते हुए पार्टी ने साफ किया कि 2019 में 32033 बलात्कार के मामले सामने आये हैं, जिसका सीधा मतलब है कि हर रोज मोदी सरकार के समय 87 बलात्कार की घटनाएँ हो रही हैं, जिनमें 15 फ़ीसदी मामले बच्चियों के साथ बलात्कार के हैं। बावजूद इसके प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह मौन हैं।

कांग्रेस ने हैरानी जताते हुए कहा कि राजधानी में बच्ची का बलात्कार होता है। परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है और मोदी ने संवेदना व्यक्त करने को ज़रूरी न समझ मंत्रिपरिषद में शामिल सभी महिला मंत्रियों को दिल्ली हाट में खरीद दारी के लिए भेज दिया। व्यंग्य कसते हुये पार्टी प्रवक्ता अलका लाम्बा ने टिप्पणी की कि यही मोदी का नया भारत है, जहां न्याय गुहार लगाने वाले की आवाज़ दबाने के लिए सरकारी तंत्र लगा दिया जाता है। 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों