लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे से पहले कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी पर दागे कई सवाल

By भाषा | Updated: February 23, 2020 13:40 IST

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘पहले भारत’ पर चुप क्यों है जबकि राष्ट्रपति ट्रम्प ‘पहले अमेरिका’ की बात कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे24 फरवरी सोमवार को भारत के अपने पहले दौरे पर आ रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपडोनाल्ड ट्रंप के दौरे से पूरी तरह दूरी बनाए हुए है कांग्रेसट्रंप के दौरे से पहले कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछे कई सवाल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा से एक दिन पहले रविवार को कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछा कि क्या वह ट्रम्प के समक्ष एच-1बी वीजा, जीएसपी दर्जे की बहाली और तालिबान से जुड़े सुरक्षा मुद्दों को उठाएंगे ? कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘पहले भारत’ पर चुप क्यों है जबकि राष्ट्रपति ट्रम्प ‘पहले अमेरिका’ की बात कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि ईरान पर लगे प्रतिबंद्धों के मद्देनजर उससे तेल खरीदना बंद करने के बाद क्या मोदी भारत के लिए सस्ता तेल सुनिश्चित करेंगे और क्या भारत के तीन अरब की रक्षा खरीद के बाद भारतीय स्टील निर्यात को बढ़ावा मिलेगा? उन्होंने पूछा, ‘‘ ट्रम्प सरकार की प्रतिबंधात्मक आव्रजन नीतियों से एच-1बी वीजा प्रभावित हुआ है। भारतीयों को 85,000 एच-1बी वीजा में से 70 प्रतिशत ही वीजा मिल रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका की आव्रजन नीति के तहत 2015 के छह प्रतिशत की तुलना में 2019 में 24 प्रतिशत वीजा आवेदनों को रद्द किया गया, जिसमें अधिकतर आईटी पेशेवर शामिल हैं। उन्होंने पूछा, ‘‘ एक करोड़ लोगों के भव्य समारोह के बाद क्या प्रधानमंत्री मोदी एच-1बी वीजा में ढील देने की बात करेंगे?’’ सुरजेवाला ने पूछा कि अमेरिका ने 29 फरवरी को तालिबान के साथ एक समझौता करने का फैसला कर लिया है , लेकिन भारत की चिंताओं का क्या ? उन्होंने कहा, ‘‘ क्या हम आईसी-814 को हाईजैक किए जाने और फिर कंधार में उसके बदले मसूद अजहर को छोड़े जाने को भूल गए हैं, जो तब जैश-ए-मोहम्मद का सदस्य था और जिसने संसद और पुलवामा पर हमले किए? भव्य समारोह के खत्म होने के बाद क्या मोदी जी राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाएंगे?’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि अमेरिका ने पांच जून 2019 को सामान्य तरजीह व्यवस्था (जीएसपी) जैसी चीजों पर भारत को शुल्क मुक्त आयात की सुविधा देनी बंद कर दी।

उन्होंने कहा कि इससे अमेरिका में 5.6 अरब डॉलर का भारतीय निर्यात प्रभावित हुआ, जिसमें रत्न, आभूषण, चावल, चमड़ा आदि शामिल हैं। उन्होंने पूछा कि ‘हाउडी मोदी’ और ‘नमस्ते ट्रम्प’ जैसे भव्य समारोह के बाद क्या प्रधानमंत्री यह सुनिश्चित करेंगे कि जीएसपी के दर्जे को बहाल किया जाए। सुरजेवाला ने कहा कि 2018 तक भारत ने ईरान से रुपए में भुगतान करते हुए प्रति महीने 250 करोड़ टन कच्चा तेल आयात किया, जिसके तहत 90 दिन की मोहलत और संयंत्रों तक इसे पहुंचाने की सुविधा भी दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद ईरान से सस्ते दामों में तेल खरीदना बंद कर दिया, जिससे भारत में तेल के दाम बढ़ गए। उन्होंने पूछा, ‘‘ अहमदाबाद में जश्न के दौरान क्या मोदी जी भारत के लिए सस्ता तेल सुनिश्चित कर पाएंगे।’’

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि ट्रम्प सरकार के आयात शुल्क में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद अमेरिका में स्टील के 76.1 करोड़ डॉलर के आयात में 50 प्रतिशत की गिरावट आने से यह 37.2 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। उन्होंने पूछा, ‘‘ जब भारत तीन अरब डॉलर की रक्षा खरीद को लेकर प्रतिबद्ध है तो भारत के स्टील निर्यात पर कोई छूट क्यों नहीं? ’’ गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24-25 फरवरी को भारत यात्रा पर आ रहे हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पकांग्रेसरणदीप सुरजेवालानरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह