लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने पंवार और कैड़ा से विधानसभा से इस्तीफा देने के लिये कहा

By भाषा | Updated: October 29, 2021 20:52 IST

Open in App

देहरादून, 29 अक्टूबर कांग्रेस ने हाल ही में भाजपा में शामिल हुए उत्तराखंड के दो निर्दलीय विधायकों प्रीतम सिंह पंवार और राम सिंह कैडा से विधानसभा की सदस्यता से शुक्रवार को इस्तीफा देने के लिये कहा ।

धनोल्टी से विधायक पंवार और भीमताल से विधायक कैड़ा ने 2017 में बतौर निर्दलीय चुनाव जीता था लेकिन दोनों ने इसी माह भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली ।

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेश नेगी ने कहा कि अब वे एक राजनीतिक दल में शामिल हो चुके हैं तो उन्हें लोगों के जनादेश का सम्मान करते हुए विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना चाहिए ।

उन्होंने कहा, 'जहां तक मेरी जानकारी है अब तक न तो किसी ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष के सामने उन्हें अयोग्य घोषित किए जाने के लिए याचिका दी है और न ही उन्होंने अपनी इच्छा से इस्तीफा दिया है ।'

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, 'उन्हें समझना चाहिए कि विधायक के रूप में उनका बने रहना संविधान खासतौर से दल बदल कानून की भावना और प्रावधानों के प्रति असम्मान है । '

नेगी ने कहा कि भाजपा को भी इन दोनों विधायकों से तत्काल इस्तीफा देने के लिये कहना चाहिए और यह दिखाना चाहिए कि वह संविधान और लोगों की इच्छा का वास्तव में सम्मान करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी