लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए टिकट के इच्छुक दावेदारों से आवेदन देने को कहा

By भाषा | Updated: December 17, 2021 01:45 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 दिसंबर कांग्रेस ने पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के टिकट पाने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन करने को कहा है। पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन के लिए योग्यता महत्वपूर्ण मानदंड होगी।

सिद्धू की अध्यक्षता में यहां कांग्रेस की पंजाब चुनाव समिति की पहली बैठक हुई। प्रदेश कांग्रेस महासचिव योगिंदर पाल ढींगरा ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ने टिकट के इच्छुक दावेदारों से आवेदन स्वीकार करने का फैसला किया है और 20 दिसंबर आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि होगी।

ढींगरा ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी शुक्रवार से अगले तीन दिनों तक बैठक करेगी और टिकट के इच्छुक दावेदार इसके सदस्यों से मिल सकते हैं।

ढींगरा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सिद्धू ने टिकट के इच्छुक दावेदारों से आवेदन पत्र के साथ कोई शुल्क नहीं लेने का भी फैसला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूर्व में 10,000 रुपये प्रति आवेदन पत्र स्वीकार कर रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र