लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने विधायक हॉस्टल परियोजना पर आरोपों को लेकर भाजपा से माफी मांगने को कहा

By भाषा | Updated: May 9, 2021 19:54 IST

Open in App

मुंबई, नौ मई महाराष्ट्र कांग्रेस ने रविवार को मांग की कि मुंबई में मनोरा विधायक हॉस्टल परियोजना को लेकर राज्य में महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के ‘‘झूठे’’ आरोप लगाने पर भाजपा को माफी मांगनी चाहिए।

गत सात मई को भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर दक्षिण मुंबई में मनोरा विधायक हॉस्टल के पुनर्विकास में 300 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था और कहा था कि लागत में 66 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक बयान में कहा, ‘‘भाजपा का झूठ बेनकाब हो गया है क्योंकि केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) कंपनी ने मनोरा एमएलए हॉस्टल के पुनर्निर्माण के लिए परियोजना की लागत तय की है।’’

उन्होंने कहा कि इसलिए, भातखलकर और भाजपा को अब बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए जिन्होंने यह जाने बिना भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कि कैसे 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा आया।

सावंत ने कहा कि मनोरा विधायक हॉस्टल के पुनर्निर्माण का निर्णय देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार द्वारा लिया गया था और उसी सरकार ने कार्य एनबीसीसी को दिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘एनबीसीसी ने पहली बार 28 फरवरी, 2020 को विधानमंडल को सौंपे गए मसौदा ई-टेंडर नोटिस में परियोजना की लागत 810 करोड़ रुपये बताई थी। लेकिन उस साल दिसंबर में उसने अपने विस्तृत अनुमान में परियोजना की लागत बढ़ाकर 875.62 करोड़ रुपये कर दी।’’

सावंत ने कहा कि देरी के कारण राज्य सरकार ने एनबीसीसी से अनुबंध छीन लिया और इसे लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया।

कांग्रेस भी राकांपा के साथ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार में शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल