लाइव न्यूज़ :

'क्या ट्रम्प के समक्ष एच-1बी वीजा, जीएसपी दर्जे की बहाली का मामला उठाएंगे मोदी?, कांग्रेस का सवाल

By भाषा | Updated: February 24, 2020 04:47 IST

कांग्रेस नेता ने कहा कि अमेरिका ने पांच जून 2019 को सामान्य तरजीह व्यवस्था (जीएसपी) जैसी चीजों पर भारत को शुल्क मुक्त आयात की सुविधा देनी बंद कर दी। उन्होंने कहा कि इससे अमेरिका में 5.6 अरब डॉलर का भारतीय निर्यात प्रभावित हुआ, जिसमें रत्न, आभूषण, चावल, चमड़ा आदि शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देरणदीप सुरजेवाला ने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘पहले भारत’ पर चुप क्यों हैकांग्रेस ने PM मोदी से पूछा कि क्या वह ट्रम्प के समक्ष H1 वीजा जैसे सुरक्षा मुद्दों को उठाएंगे?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा से एक दिन पहले रविवार को कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछा कि क्या वह ट्रम्प के समक्ष भारतीयों के लिए एच-1बी वीजा, जीएसपी दर्जे की बहाली और तालिबान से जुड़े सुरक्षा मुद्दों को उठाएंगे? कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘पहले भारत’ पर चुप क्यों है जबकि राष्ट्रपति ट्रम्प ‘पहले अमेरिका’ की बात कर रहे हैं।

उन्होंने पूछा कि ईरान पर लगे प्रतिबंधों के मद्देनजर उससे तेल खरीदना बंद करने के बाद क्या मोदी भारत के लिए सस्ता तेल सुनिश्चित करेंगे और क्या भारत के तीन अरब की रक्षा खरीद के बाद भारतीय स्टील निर्यात को बढ़ावा मिलेगा? सुरजेवाला ने एक वीडियो में कहा, ‘‘ राष्ट्रपति ट्रंप 24 फरवरी को आयेंगे तो हर भारतीय को राष्ट्र हित पर प्रासंगिक प्रश्न पूछना चाहिए और भारत के हित में उनका सौहार्दपूर्ण समाधान होना चाहिए।’’

उन्होंने पूछा, ‘‘ ट्रम्प सरकार की प्रतिबंधात्मक आव्रजन नीतियों से एच-1बी वीजा प्रभावित हुआ है। व्यक्ति को यह नहीं भूलना चाहिए कि भारतीय पेशेवरों को 70 प्रतिशत एच-1बी वीजा मिल रहे हैं।’’? उन्होंने कहा कि वीजा हासिल करने वाले भारतीय 60000 हैं जो अमेरिकी अर्थव्यवस्था को योगदान करने और भारतीय अर्थव्यवस्था को भी सहयोग पहुंचाने के लिए अमेरिका जाते हैं।

उन्होंने कहा कि अमेरिका की आव्रजन नीति के तहत 2015 के छह प्रतिशत की तुलना में 2019 में 24 प्रतिशत वीजा आवेदनों को रद्द किया गया, जिसमें अधिकतर आईटी पेशेवर शामिल हैं। उन्होंने पूछा, ‘‘ एक करोड़ लोगों के भव्य समारोह के बाद क्या प्रधानमंत्री मोदी एच-1बी वीजा में ढील देने की बात करेंगे?’’

सुरजेवाला ने पूछा कि अमेरिका ने 29 फरवरी को तालिबान के साथ एक समझौता करने का फैसला कर लिया है , लेकिन भारत की चिंताओं का क्या ? उन्होंने कहा, ‘‘ क्या हम आईसी-814 को अगवा किए जाने और फिर कंधार में उसके बदले मसूद अजहर को छोड़े जाने को भूल गए हैं, जिसके जैश-ए-मोहम्मद ने संसद और पुलवामा पर हमले किए? भव्य समारोह के खत्म होने के बाद क्या मोदी जी राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाएंगे?’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि अमेरिका ने पांच जून 2019 को सामान्य तरजीह व्यवस्था (जीएसपी) जैसी चीजों पर भारत को शुल्क मुक्त आयात की सुविधा देनी बंद कर दी। उन्होंने कहा कि इससे अमेरिका में 5.6 अरब डॉलर का भारतीय निर्यात प्रभावित हुआ, जिसमें रत्न, आभूषण, चावल, चमड़ा आदि शामिल हैं। 

टॅग्स :रणदीप सुरजेवालानरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह