लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने पूछा, क्या महाराष्ट्र में भी हुआ था ‘पेगासस जासूसी कांड’ जांच की मांग की

By भाषा | Updated: July 19, 2021 16:44 IST

Open in App

मुंबई, 19 जुलाई महाराष्ट्र कांग्रेस ने सोमवार को पूछा कि क्या पिछली भाजपा नीत राज्य सरकार के दौरान इजरायली सॉफ्टवेयर पेगासस का इस्तेमाल कर राज्य में जासूसी और फोन टैपिंग हुई थी।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने मामले की जांच की मांग की है।

सावंत ने पूछा, "क्या पेगासस कांड महाराष्ट्र में भी हुआ था?" उन्होंने एक बयान में कहा कि राज्य की महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए।

कांग्रेस राज्य में शिवसेना और राकांपा के साथ सरकार में शामिल है।

गौरतलब है कि मीडिया संस्थानों के एक अंतरराष्ट्रीय संगठन ने खुलासा किया है कि केवल सरकारी एजेंसियों को ही बेचे जाने वाले इजराइल के जासूसी साफ्टवेयर के जरिए भारत के दो केन्द्रीय मंत्रियों, 40 से अधिक पत्रकारों, विपक्ष के तीन नेताओं और एक न्यायाधीश सहित बड़ी संख्या में कारोबारियों और अधिकार कार्यकर्ताओं के 300 से अधिक मोबाइल नंबर, हो सकता है कि हैक किए गए हों।

यह रिपोर्ट रविवार को सामने आई है। सरकार ने अपने स्तर पर खास लोगों की निगरानी संबंधी आरोपों को खारिज किया है। सरकार ने कहा,‘‘ इसका कोई ठोस आधार नहीं है या इससे जुड़ी कोई सच्चाई नहीं है।’’

सावंत ने कहा कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के दौरान (वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी) रश्मि शुक्ला द्वारा कथित "अनधिकृत फोन टैपिंग" का मामला पहले ही सामने आ चुका है।

उन्होंने दावा किया "लेकिन, पेगासस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की भी खबरें आई हैं।"

कांग्रेस नेता ने पूछा कि क्या राज्य सचिवालय में कोई आईपीएस अधिकारी इस पर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर फोन टैपिंग का मुद्दा और इसमें मोदी सरकार की संभावित भूमिका देश के लिए बेहद गंभीर मामला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है