लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने परनीत कौर से पूछा : अमरिंदर सिंह की पार्टी के साथ खड़े होने पर रुख स्पष्ट करें

By भाषा | Updated: November 24, 2021 22:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर कांग्रेस ने बुधवार को अपनी लोकसभा सदस्य परनीत कौर को कारण बताओ नोटिस जारी कर कहा कि वह ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ और अपने पति एवं पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह तथा उनकी नवगठित पार्टी के साथ ‘खड़े होने’ को लेकर अपना रुख स्पष्ट करें।

पार्टी के विश्वस्त सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को यह जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने कौर को यह नोटिस जारी किया।

इसमें उन्होंने कहा है कि पिछले दिनों पटियाला से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और खबरों के जरिये परनीत कौर की ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के बारे में जानकारी मिली है।

सूत्रों के मुताबिक, नोटिस में पटियाला से लोकसभा सदस्य परनीत कौर से यह भी कहा गया है कि उनके अमरिंदर सिंह और उनकी नवगठित पार्टी ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ के साथ खड़े होने की जानकारी मिली है।

कांग्रेस प्रभारी ने उनसे इन बिंदुओं पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहा है।

परनीत कौर को उस वक्त यह नोटिस दिया गया है जब 29 नवंबर से संसद का शीतकालीन सत्र आरंभ हो रहा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह पिछले दिनों कांग्रेस से अलग हो गए थे और ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ नामक नयी पार्टी का गठन किया था। उन्होंने अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन की घोषणा भी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग