लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने पीएम मोदी-शाह से पूछा भ्रष्टाचार पर क्यों हैं खामोश, सीएम येदियुरप्पा को क्यों बचा रहे हैं

By शीलेष शर्मा | Updated: December 23, 2020 20:21 IST

कांग्रेस ने नटवर सिंह, पवन बंसल,अश्वनी कुमार, अशोक राव चव्हाण को महज छोटे-छोटे आरोपों को लेकर हटा दिया था, लेकिन मोदी, अमित शाह और नड्डा की तिकड़ी उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद चुप्पी लगाये बैठी है।  

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी किस तरह आँखें मूँद कर भ्रष्टाचार पर  खामोश हैं। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोपों का खुलासा करते हुये हमला बोला और मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के इस्तीफ़े की माँग की। 662 करोड़ से अधिक के भ्रष्टाचार के मामले में जो ज़मीन घोटाला से  जुड़ा था।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा पर भ्रष्टाचार के दोहरे मापदंड अपनाने को लेकर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला।

पार्टी का आरोप था कि "न खाऊंगा, न खाने दूँगा " का नारा देने वाले प्रधानमंत्री मोदी किस तरह आँखें मूँद कर भ्रष्टाचार पर  खामोश हैं। कांग्रेस को भ्रष्ट बताने वाले भूल जाते हैं कि कांग्रेस ने नटवर सिंह, पवन बंसल,अश्वनी कुमार, अशोक राव चव्हाण को महज छोटे-छोटे आरोपों को लेकर हटा दिया था, लेकिन मोदी, अमित शाह और नड्डा की तिकड़ी उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद चुप्पी लगाये बैठी है।  

दरअसल कर्नाटक के मुख्यमंत्री वाई एस येदियुरप्पा की याचिका पर कर्नाटक उच्च न्यायालय की टिप्पणी के बाद  कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोपों का खुलासा करते हुये हमला बोला और मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के इस्तीफ़े की माँग की। पार्टी का आरोप है कि मुख्यमंत्री वाई एस येदियुरप्पा कंठ तक भ्रष्टाचार में डूबे हुये है, जो उच्च न्यायालय ने अपनी टिप्पणियों में साफ़ कर दिया है।

वाई एस येदियुरप्पा पर आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुये अपने खिलाफ चल रही जाँच को आगे नहीं बढ़ने दिया तथा 5 साल तक ठंडे बस्ते में डाल कर रखा। 662 करोड़ से अधिक के भ्रष्टाचार के मामले में जो ज़मीन घोटाला से  जुड़ा था बावजूद इसके कि उससे जुड़े सारे साक्ष्य पहले ही सार्वजनिक हो चुके हैं पर कोई कार्रवाई नहीं होने दी।

अनुच्छेद 13 के अंतर्गत अनेक भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को लेकर जो एफ़आईआर और शिकायत वाई एस येदियुरप्पा के खिलाफ अदालत में लंबित है उसे निरस्त करने के लिये वाई एस येदियुरप्पा ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जिसे उच्च न्यायालय ने अपने 20 पन्नों के आदेश में सख्त टिप्पणियों के साथ निरस्त करने से इंकार कर दिया है। कांग्रेस ने विपक्ष के साथ मिलकर इसी मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुये आज वाई एस येदियुरप्पा के इस्तीफ़े की माँग की।   

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे