लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने अपने नेताओं से ईवीएम की सुरक्षा के लिए ‘स्ट्रॉन्ग रुम’ पर नजर रखने को कहा

By भाषा | Updated: November 9, 2020 22:09 IST

Open in App

पटना, 09 नवंबर कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कई टीवी चैनलों के एग्जिट पोल में विपक्षी महागठबंधन को प्रदेश में सत्ताधारी राजग पर बढ़त की भविष्यवाणी के मद्देनजर ‘गड़बड़ी’ की आशंका को देखते हुए अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सभी 38 जिलों में भेजने के साथ उनसे स्ट्रॉन्ग रुम में रखी गई ईवीएम की सुरक्षा के लिए सजग और सतर्क रहने को कहा है।

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिय चुनाव तीन चरणों में 28 अक्टूबर (71 सीट), तीन नवंबर (94 सीट) और सात नवंबर (78 सीट) को संपन्न हुआ था और मतगणना 10 नवंबर को है।

एग्जिट पोल के अनुमानों से उत्साहित कांग्रेस ने संभवत: सहयोगी दलों के साथ उचित तालमेल सहित परिणाम आने के बाद अपने विधायकों को भी एकजुट रखने के लिए अपने वरिष्ठ नेताओं रणदीप सुरजेवाला और बीपीसीसी स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडेय को पटना भेजा है ।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता, राजस्थान के दो मंत्री राजेंद्र यादव और रघु शर्मा और पंजाब के विधायक गुरकीरत सिंह कोटल भी पटना में हैं ।

बिहार विधान परिषद में कांग्रेस सदस्य प्रेम चंद्र मिश्रा ने अपनी पार्टी द्वारा प्रत्येक जिलों में मतगणना के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने की मीडिया रिपोर्ट को खारिज करते हुए पीटीआई—भाषा को बताया, “लोगों ने इसे गलत समझा है। ऐसा नहीं है ... विभिन्न जिलों से संबंधित और पटना में रहने वाले पार्टी नेताओं को अपने संबंधित जिला मुख्यालय शहर में रहने और ईवीएम की सुरक्षा के लिए अपने जिलों में स्ट्रॉन्ग रुम पर कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा गया है”।

मिश्रा ने कहा कि एक्जिट पोल में परिणाम के महागठबंधन के पक्ष में होने की भविष्याणी के मद्देनजर लोगों (सत्ता पक्ष) द्वारा गड़बड़ी किए जाने की आशंका को लेकर ईवीएम की सुरक्षा के लिए स्ट्रॉन्ग रुम पर चौबीसों घंटे नजर रखने को पार्टी नेताओं से कहा गया है ।

सुरजेवाला ने नतीजों की घोषणा के बाद प्रतिद्वंद्वियों द्वारा नवनिर्वाचित विधायकों को “अवैध शिकार” से बचाने के लिए राज्य का दौरा करने से इनकार करते हुए कहा, “बिहार के लोग 'आत्मसम्मान' में विश्वास करते हैं ... कोई भी राशि उन्हें नहीं खरीद सकती।”

सुरजेवाला ने मंगलवार को नतीजों की घोषणा के बाद नवनिर्वाचित विधायकों को पटना भेजने के लिए कोई निर्देश जारी करने से इनकार करते हुए कहा कि वे विधानमंडल दल के नेता के चुनाव और अन्य औपचारिकताओं के लिए अपनी सुविधा के अनुसार खुद राज्य की राजधानी आएंगे।

एक सवाल के जवाब में कि क्या विपक्षी दलों द्वारा सरकार बनाने की स्थिति में पार्टी उपमुख्यमंत्री के पद की मांग करेगी, मिश्रा ने कहा “हमने गठबंधन को बिना शर्त समर्थन दिया है इसलिए किसी भी पद की कोई मांग नहीं है” ।

इस बीच, सत्ता में वापस आने की संभावना को देखते हुए, कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता पटना स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में पहुंचना शुरू कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो