लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने मांगा जितेन्द्र सिंह का इस्तीफा, केंद्रीय मंत्री पर पूर्व एमएलसी ने लगाए कई गंभीर आरोप

By भाषा | Updated: May 4, 2021 17:56 IST

भाजपा की अनुशासनात्मक समिति ने रंधावा को इस मामले में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी ने भी इस मामले में जांच की मांग की है।रंधावा ने इस मामले को लेकर आत्मदाह करने की भी धमकी दी थी।

कांग्रेस ने केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग करते हुए उनके इस्तीफे की भी मांग की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य विक्रम रंधावा ने जितेन्द्र सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के सचिव रंधावा जोकि स्टोन क्रशर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने खनन नीति को लेकर जम्मू में जितेन्द्र सिंह के कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस की युवा इकाई के अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने कांग्रेस मुख्यालय के सामने एकत्र होकर केन्द्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग की।चिब ने पत्रकारों से कहा, ‘‘रंधावा के सनसनीखेज़ खुलासे ने खनन माफिया और भाजपा की मिलीभगत का भंडाफोड़ कर दिया है। इन आरोपों को लेकर उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।’’

इससे पहले कांग्रेस के पार्षद गौरव चोपड़ा ने कहा कि स्थानीय लोगों को लूटने के लिए सुनियोजित तरीके से खनन और शराब की दुकानों की नीलामी की जाती है।जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति ने जितेन्द्र सिंह के इस्तीफे की मांग करते हुए एक वक्तव्य जारी कर कहा, ‘‘ शक्तिशाली लोगों के संरक्षण में चलाई जा रही ‘‘हफ्ता संस्कृति’’ की जांच होनी चाहिए। इस मामले में कानून को अपना काम करना चाहिए।’’

कांग्रेस ने कहा कि यह मामला केन्द्र की मोदी सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के लिए एक परीक्षा की घड़ी है, इसलिए जितेन्द्र सिंह को हटाकर एक स्पष्ट संदेश दिया जाना चाहिए अन्यथा आम जनता का विश्वास प्रशासन से उठ जायेगा।

टॅग्स :जितेन्द्र सिंहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल