लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने संभावित उम्मीदवारों से सहयोग राशि के रूप में मांगे 11 हजार रुपये

By भाषा | Updated: September 15, 2021 13:53 IST

Open in App

लखनऊ 15 सितंबर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों से प्रत्येक आवेदन के साथ 11,000 रुपये सहयोग राशि के रूप में मांगे हैं।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मंगलवार को इस संबंध में एक आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है, ‘‘ सभी आवेदक अपना आवेदन जिला या राज्य स्तर पर अधिकृत व्यक्तियों के पास 11 हजार की 'सहयोग राशि' के साथ जमा करें। यह राशि 25 सितंबर, 2021 तक जमा करें और इसकी रसीद प्राप्त कर लें।’’

इसमें कहा गया है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये आवेदन पत्र जमा करने के लिए जिला मुख्यालय पर जिला या शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को अधिकृत किया गया है।

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पिछले सप्ताह दो दिन चुनाव से जुड़े मामलों पर विचार विमर्श किया था। इसके बाद उम्मीदवारों से आवेदन पत्र दाखिल करने को कहा गया है।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि ‘‘सहयोग राशि मांगना कोई नई बात नहीं है, सभी विपक्षी दल यह लेते हैं।’’

कांग्रेस की राज्य इकाई के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में सुधार और उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा, "सब कुछ पारदर्शी है, राशि पार्टी के कोष में जमा की जाएगी और कोई भी व्यक्तिगत रूप से इसकी मांग नहीं कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं