लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने उम्मीदवारों के लिए स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी फुटेज मांगे

By भाषा | Updated: April 7, 2021 16:39 IST

Open in App

गुवाहाटी, सात अप्रैल असम कांग्रेस ने बुधवार को मांग की कि पूरे प्रदेश में स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी फुटेज उम्मीदवारों को उपलब्ध कराए जाएं।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख रिपुन बोरा ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नितिन खाडे को एक पत्र लिखकर यह मांग की। उन्होंने कहा कि जिन स्ट्रॉंग रूम में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) रखी गयी हैं, वहां के सीसीटीवी फुटेज तक पहुंच मुहैया करायी जाए ताकि यह प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी बन सके।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर "भाजपा के निर्देशों के अनुसार" काम करने का भी आरोप लगाया।

बोरा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के बाद, जब ईवीएम से जुड़े कई मुद्दे सामने आए थे, तब चुनाव आयोग ने हमें आश्वासन दिया था कि तीसरे चरण में ऐसी कोई घटना नहीं होगी। लेकिन कल तीसरे चरण के मतदान के दौरान भी ईवीएम के निजी गाड़ियों में ले जाने की हमें खबरें मिल रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ "हमें लगा था कि चुनाव आयोग अपनी गलतियों से सीखेगा, लेकिन हम गलत थे। यह साबित करता है कि चुनाव आयोग भाजपा के निर्देशों के अनुसार काम करता है। यह निष्पक्ष नहीं है।"

बोरा ने कहा कि चुनाव आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि किन परिस्थितियों में कई स्थानों पर चुनाव अधिकारी बिना सुरक्षा कर्मियों के ईवीएम ले जा रहे थे।

राज्यसभा सदस्य ने कहा, "आज हमने सीईओ को पत्र लिख कर उम्मीदवारों के लिए स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी फुटेज के लिंक की मांग की है।"

बोरा ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा भाजपा के खिलाफ दायर शिकायतों पर चुनाव आयोग की "निष्क्रियता" को लेकर भी नाराजगी जतायी।

चुनावी संभावनाओं का जिक्र करते हुए बोरा ने कहा कि विपक्षी महागठबंधन 126 में से 100 सीटें जीतेगा, जैसा कुछ एजेंसियों के "स्वतंत्र" सर्वेक्षणों में कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं