लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने अमित शाह से पूछा, सरकार कब तक चीन को भारतीय सीमा से बाहर करेगी

By भाषा | Updated: October 14, 2021 23:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर कांग्रेस ने कथित तौर पर सीमा क्षेत्र में चीनी घुसपैठ को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और उनसे सवाल किया कि सरकार कब तक चीन को भारतीय क्षेत्र से बाहर करेगी?

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि फर्जी तरीके से छाती ठोकने के बजाय शाह को आंतरिक और बाहरी सुरक्षा खतरों का जायजा लेना चाहिए क्योंकि वह इन मोर्चों पर विफल रहे हैं।

आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पांच साल पहले भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई ने विश्व में कड़ा संदेश दिया कि कोई भी देश की सीमा में हस्तक्षेप नहीं कर सकता।

सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, '' अमित शाह को सबसे पहले चीन शब्द का उच्चारण करने की सलाह दी जाती है, जिससे मोदी सरकार डरती है और फिर हमें बताएं कि सरकार चीन को भारतीय क्षेत्र से कब तक बाहर धकेलेगी। उन्हें हमारे 900 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र को दोबारा प्राप्त करने के लिए एक समयसीमा तय करनी चाहिए, जिस पर चीन द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस