लाइव न्यूज़ :

'जब चीनी सैनिक भारतीय सीमा में थे ही नहीं तो वापस कहाँ से लौट रहे हैं?', PM मोदी पर कांग्रेस हमलावर

By शीलेष शर्मा | Updated: July 6, 2020 19:40 IST

राहुल और कांग्रेस अकेले विपक्ष का मोर्चा संभाल कर मोदी और उनकी सरकार पर हर रोज़ हमला कर रही है जबकि दूसरे विपक्षी राजनैतिक दल खामोश हैं ,मायावती सरकार के स्वर से स्वर मिला रहीं हैं तो वाम दल यदा कदा कुछ बोल कर सरकार की आलोचना करने की रस्म अदायगी कर देते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस ने चीनी घुसपैंठ को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर अपने हमले को तेज किया गलवान घाटी में भारतीय क्षेत्र से चीनी सेना की वापसी की खबर पर देश के बहादुर सैनिकों को सलाम करती है : कांग्रेस

नयी दिल्ली:चीनी सेना के वापस लौटने की ख़बरों का स्वागत करने के साथ साथ कांग्रेस ने चीनी घुसपैंठ को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर अपने हमले को तेज करते हुये कहा पी -4 और गलवान घाटी में भारतीय क्षेत्र से चीनी सेना की वापसी की खबर पर देश के बहादुर सैनिकों को सलाम करती है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी तो कह रहे थे कि कभी किसी ने हमारी ज़मीन पर कब्ज़ा नहीं किया है। कांग्रेस ने पूछा कि जब चीनी सैनिक भारतीय सीमा में थे ही नहीं तो वापस कहाँ से लौट रहे हैं। 

राहुल गाँधी ने हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल के शोध पत्र के ज़रिये मोदी पर निशाना साधा कि कोविड 19 ,नोट बंदी और जी एसटी के क्रियान्वयन में सरकार कैसे विफ़ल साबित हुयी। राहुल और कांग्रेस अकेले विपक्ष का मोर्चा संभाल कर मोदी और उनकी सरकार पर हर रोज़ हमला कर रही है जबकि दूसरे विपक्षी राजनैतिक दल खामोश हैं ,मायावती सरकार के स्वर से स्वर मिला रहीं हैं तो वाम दल यदा कदा कुछ बोल कर सरकार की आलोचना करने की रस्म अदायगी कर देते हैं। 

कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा पर सवालों की झड़ी लगा दी। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि सेना के कर्मियों के 11 हज़ार करोड़ काट कर भाजपा सरकार क्या उनको प्रोत्साहित कर रही है , एम एम जोशी की अध्यक्षता वाली समिति ने क्या रक्षा खर्च को पिछले 56 वर्षों का सबसे कम नहीं बताया था। भाजपा के ही बीसी खंडूरी ने अपनी रिपोर्ट में यह खुलासा नहीं किया था कि सेना के पास 68 फ़ीसदी हथियार पुराने हो चुके हैं तथा संसाधनों की कमी के कारण भारत -चीन सीमा पर सामरिक रोड नहीं बन पा रही है। 

इस तरह के अनेक सवाल दाग कर नड्डा को चुनौती दी कि वे इनका जबाब दें। सरकार पर हमलावर कांग्रेस ने साफ़ किया कि प्रमुख विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस अपना काम कर रही है ,दूसरे विपक्षी दलों को स्वयं तैय करना है कि वे सरकार की खामियों को कैसे उजागर करते हैं।

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीलद्दाखचीनराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह