कांग्रेस ने शिवराज सिंह पर कसा तंज, कहा-बूढ़े टाइगर को सर्कस में दे सकते हैं काम
By भाषा | Updated: January 3, 2019 19:45 IST2019-01-03T19:45:59+5:302019-01-03T19:45:59+5:30
यादव, प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष हैं। उन्हें कांग्रेस ने बुधनी विधानसभा सीट से शिवराज के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा था। हालांकि, शिवराज ने यादव को 58,999 मतों से हराकर अपनी परंपरागत सीट बचा ली थी, सूबे में भाजपा की 15 साल पुरानी सत्ता जाती रही थी।

कांग्रेस ने शिवराज सिंह पर कसा तंज, कहा-बूढ़े टाइगर को सर्कस में दे सकते हैं काम
मध्यप्रदेश के हालिया विधानसभा चुनावों में शिवराज सिंह चौहान को उनकी परंपरागत बुधनी सीट पर चुनौती दे चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव ने "टाइगर अभी जिंदा है" वाले बहुचर्चित बयान पर बृहस्पतिवार को तंज कसा। यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा, "टाइगर (शिवराज) बूढ़ा हो गया है। टाइगर को हम संरक्षण देंगे।"
उन्होंने कहा, "अब तो टाइगर के नाखून और दांत भी नहीं बचे हैं। लिहाजा टाइगर को हम सर्कस में काम जरूर दे सकते हैं।"
यादव, प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष हैं। उन्हें कांग्रेस ने बुधनी विधानसभा सीट से शिवराज के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा था। हालांकि, शिवराज ने यादव को 58,999 मतों से हराकर अपनी परंपरागत सीट बचा ली थी, सूबे में भाजपा की 15 साल पुरानी सत्ता जाती रही थी।
Congress’ Arun Yadav on former MP CM Shivraj Singh Chouhan’s remark ‘Tiger zinda hai’: Tiger ko pinjre mein band kar diya hai humne, or budhe tiger ka sanrakshan karne ki zimmedaari Digvijay Singh Ji ne le li hai, kyunki tiger budha hogya hai toh usko pinjre main daal diya jaega. pic.twitter.com/sbLV4P3T4H
— ANI (@ANI) January 3, 2019
अपनी पार्टी की चुनावी पराजय के बाद शिवराज ने एक सभा में अपने समर्थकों को ढांढ़स बंधाते हुए कहा था, "कोई भी यह चिंता मत करना कि अब हमारा क्या होगा। मैं हूं ना... शिवराज सिंह चौहान। टाइगर अभी जिंदा है।"