लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने गुजरात निकाय चुनाव के लिए ताम्रध्वज साहू को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया

By भाषा | Updated: January 24, 2021 15:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जनवरी कांग्रेस ने गुजरात में आगामी निकाय चुनाव में चुनाव प्रचार एवं समन्वय का काम देखने के लिए ताम्रध्वज साहू को रविवार को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

गुजरात राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को कहा था कि राज्य के छह नगर निगमों के चुनाव 21 फरवरी को होंगे जबकि 81 नगर पालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों के लिए 28 फरवरी को मतदान होगा।

कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुजरात निकाय चुनाव में प्रचार और समन्वय को देखने के लिए तत्काल प्रभाव से ताम्रध्वज साहू को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।’’

बयान के मुताबिक साहू अपनी जिम्मेदारी गुजरात के एआईसीसी प्रभारी राजीव सातव के परामर्श एवं समन्वय से निभाएंगे।

उल्लेखनीय है कि साहू कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ सरकार में गृहमंत्री हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक छह नगर निगमों के लिए मतों की गिनती 23 फरवरी को होगी जबकि 81 नगर पालिकाओं, 31 जिला पंचायतों एवं 231 तालुका पंचायतों के लिए मतों की गिनती दो मार्च को होगी।

उल्लेखनीय है कि गुजरात के जिन छह नगर निगमों के लिए चुनाव होने हैं उनमें अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर और भावनगर शामिल हैं।

इन निकायों के लिए पिछले साल अक्टूबर-नवम्बर में ही चुनाव होने थे लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से प्रक्रिया टाल दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग