कांग्रेस ने ओडिशा इकाई के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की

By भाषा | Updated: September 8, 2021 17:55 IST2021-09-08T17:55:30+5:302021-09-08T17:55:30+5:30

Congress appoints senior office bearers for Odisha unit | कांग्रेस ने ओडिशा इकाई के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की

कांग्रेस ने ओडिशा इकाई के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की

नयी दिल्ली, आठ सितंबर कांग्रेस ने अपनी ओडिशा इकाई के लिए बुधवार को 12 उपाध्यक्षों और 20 महासचिवों समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नियुक्तियों के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं गणेश्वर बहेरा, संतोष सिंह सलूजा और सुरेश महापात्र समेत कई 12 नेता उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। किशोर चंद पटेल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, 46 नेताओं को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया है।

निरंजन पटनायक ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress appoints senior office bearers for Odisha unit

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे