कांग्रेस ने मणिपुर इकाई के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की

By भाषा | Updated: June 10, 2021 20:07 IST2021-06-10T20:07:07+5:302021-06-10T20:07:07+5:30

Congress appoints senior functionaries for Manipur unit | कांग्रेस ने मणिपुर इकाई के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की

कांग्रेस ने मणिपुर इकाई के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की

नयी दिल्ली, 10 जून कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को अपनी मणिपुर इकाई के लिए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन पदाधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।

कांग्रेस ने के. रंजीत सिंह को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसके अलावा 11 उपाध्यक्ष, 17 महासचिव और 17 सचिव भी नियुक्त किए गए हैं। गोविन दास कोंथुजाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं।

मणिपुर में अगले साल फरवरी/मार्च में विधानसभा चुनाव होना है।

कांग्रेस ने सौरभ सिन्हा को बिहार प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग का प्रमुख नियुक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress appoints senior functionaries for Manipur unit

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे