कांग्रेस ने मुरलीधरन को केरल इकाई की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त किया

By भाषा | Updated: August 6, 2021 11:33 IST2021-08-06T11:33:25+5:302021-08-06T11:33:25+5:30

Congress appoints Muraleedharan as chief of Kerala unit's election campaign committee | कांग्रेस ने मुरलीधरन को केरल इकाई की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त किया

कांग्रेस ने मुरलीधरन को केरल इकाई की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त किया

नयी दिल्ली, छह अगस्त कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा सदस्य के. मुरलीधरन को अपनी केरल इकाई की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त किया।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुरलीधरन को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

कभी कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे के. करुणाकरन के पुत्र मुरलीधरन पहले प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

मौजूदा समय में के. सुधीरन केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress appoints Muraleedharan as chief of Kerala unit's election campaign committee

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे