कांग्रेस ने लालसावता को मिजोरम इकाई का प्रमुख नियुक्त किया

By भाषा | Updated: December 5, 2021 15:08 IST2021-12-05T15:08:45+5:302021-12-05T15:08:45+5:30

Congress appoints Lalsawata as Mizoram unit chief | कांग्रेस ने लालसावता को मिजोरम इकाई का प्रमुख नियुक्त किया

कांग्रेस ने लालसावता को मिजोरम इकाई का प्रमुख नियुक्त किया

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर कांग्रेस ने लालसावता को रविवार को मिजोरम इकाई का प्रमुख नियुक्त किया। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री लालथनहवला ने कांग्रेस की मिजोरम इकाई के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वीकार कर लिया था।

पार्टी ने लालथनहवला को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का सदस्य भी नियुक्त किया।

सोनिया ने शनिवार को मिजोरम कांग्रेस प्रमुख पद से लालथनहवला का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था और उन्हें सदस्य के तौर पर सीडब्ल्यूसी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।

लालथनहवला को लिखे पत्र में सोनिया ने उम्मीद जताई थी कि उन्होंने जो समृद्ध विरासत छोड़ी है, उसे उनके उत्तराधिकारी आगे बढ़ाएंगे।

पार्टी ने रविवार को जारी बयान में कहा कि सोनिया गांधी ने लालथनहवला को तत्काल प्रभाव से सीडब्ल्यूसी का सदस्य नियुक्त किया है और लालसावता को मिजोरम कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress appoints Lalsawata as Mizoram unit chief

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे