गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष बने जगदीश ठाकोर, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की नियुक्ति
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2021 15:21 IST2021-12-03T15:21:09+5:302021-12-03T15:21:09+5:30
शुक्रवार को पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ठाकोर को गुजरात प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

जगदीश ठाकोर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, गुजरात
Highlightsजगदीश ठाकोर ने लिया है अमित चावड़ा का स्थान राज्य में निकाय चुनाव के बाद चावड़ा ने दिया था इस्तीफा
कांग्रेस ने पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर को अपनी गुजरात इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। शुक्रवार को पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ठाकोर को गुजरात प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि ठाकोर ने अमित चावड़ा का स्थान लिया है जिन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
Congress appoints Jagdish Thakor as President of Gujarat Pradesh Congress Committee. pic.twitter.com/1Nj5SGtq5r
— ANI (@ANI) December 3, 2021