कांग्रेस ने हर्षवर्धन सपकल और चेतन चौहान को पंजाब के लिए सचिव नियुक्त किया

By भाषा | Updated: November 11, 2021 22:00 IST2021-11-11T22:00:18+5:302021-11-11T22:00:18+5:30

Congress appoints Harshvardhan Sapkal and Chetan Chauhan as Secretaries for Punjab | कांग्रेस ने हर्षवर्धन सपकल और चेतन चौहान को पंजाब के लिए सचिव नियुक्त किया

कांग्रेस ने हर्षवर्धन सपकल और चेतन चौहान को पंजाब के लिए सचिव नियुक्त किया

नयी दिल्ली, 11 नवंबर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को हर्षवर्धन सपकल और चेतन चौहान को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया, जो पार्टी के पंजाब मामलों के सह-प्रभारी होंगे।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सपकल और चौहान को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया।

सपकल अब तक कांग्रेस के ‘राजीव गांधी पंचायती राज संगठन’ में उपाध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे। चौहान भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव रह चुके हैं।

कांग्रेस ने पिछले दिनों राजस्थान के कैबिनेट मंत्री हरीश चौधरी को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress appoints Harshvardhan Sapkal and Chetan Chauhan as Secretaries for Punjab

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे