Uttar Pradesh Congress: यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी, 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति, देखें लिस्ट
By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 1, 2022 15:31 IST2022-10-01T14:50:56+5:302022-10-01T15:31:05+5:30
कांग्रेस ने इसके साथ ही नकुल दुबे, वीरेंद्र चौधरी, अनिल यादव, योगेश दीक्षित, अजय राय और नसीमुद्दीन सिद्दीकी को क्षेत्रीय अध्यक्ष पर नियुक्ति की है। कांग्रेस ने जातीय समीकरण का साधा है।

कांग्रेस को विधानसभा में 2 सीट मिली थीं। (सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी- फाइल फोटो)
नई दिल्लीः कांग्रेस में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। ब्रजलाल खाबरी को उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश इकाई में छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति भी की है। विधानसभा चुनाव 2022 में खराब प्रदर्शन के बाद अजय कुमार लल्लू ने इस्तीफा दे दिया था।
पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में छह क्षेत्रीय प्रमुखों की भी नियुक्ति की। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद अजय लल्लू द्वारा प्रदेश इकाई के प्रमुख के पद से इस्तीफा दिए जाने कुछ महीने बाद ये नियुक्तियां की गई हैं।
Congress appoints Brijlal Khabri as chief of its Uttar Pradesh unit: Party statement
— Press Trust of India (@PTI_News) October 1, 2022
कांग्रेस ने इसके साथ ही नकुल दुबे, वीरेंद्र चौधरी, अनिल यादव, योगेश दीक्षित, अजय राय और नसीमुद्दीन सिद्दीकी को क्षेत्रीय अध्यक्ष पर नियुक्ति की है। कांग्रेस ने जातीय समीकरण का साधा है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी हैं। कांग्रेस को विधानसभा में 2 सीट मिली थीं।
Congress appoints six regional presidents in Uttar Pradesh unit: Party statement
— Press Trust of India (@PTI_News) October 1, 2022
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली करारी पराजय के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस पार्टी को मात्र दो सीटों पर जीत मिली। सात चरणों में संपन्न हुए उप्र विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च 2022 को हुई थी।
पिछली 17वीं विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता रहीं आराधना मिश्रा 'मोना' प्रतापगढ़ जिले की अपनी परंपरागत रामपुर खास सीट से चुनाव जीतीं जबकि महराजगंज जिले की फरेंदा विधानसभा सीट से वीरेंद्र चौधरी चुनाव जीते। कुशीनगर जिले की तमकुहीराज विधानसभा सीट से दो बार से चुनाव जीत रहे अजय कुमार लल्लू खुद चुनाव हार गये और तीसरे नंबर पर चले गये।