कांग्रेस ने अजय कुमार को सिक्किम, त्रि़पुरा और नगालैंड का प्रभारी नियुक्त किया

By भाषा | Updated: August 18, 2021 16:58 IST2021-08-18T16:58:09+5:302021-08-18T16:58:09+5:30

Congress appoints Ajay Kumar as in-charge of Sikkim, Tripura and Nagaland | कांग्रेस ने अजय कुमार को सिक्किम, त्रि़पुरा और नगालैंड का प्रभारी नियुक्त किया

कांग्रेस ने अजय कुमार को सिक्किम, त्रि़पुरा और नगालैंड का प्रभारी नियुक्त किया

कांग्रेस ने पूर्व सांसद अजय कुमार को सिक्किम, त्रिपुरा और नगालैंड के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से बुधवार को जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अजय कुमार को पूर्वोत्तर के इन तीनों राज्यों के लिए कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया। इससे पहले कुलजीत नागरा इन तीनों राज्यों में कांग्रेस के प्रभारी थे। पिछले दिनों उन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। अजय कुमार झारखंड के जमशेदपुर से लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। वह सितंबर, 2019 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये थे, हालांकि पिछले साल वह फिर से कांग्रेस में लौट आये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress appoints Ajay Kumar as in-charge of Sikkim, Tripura and Nagaland

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे