कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए तीन नए सचिव नियुक्त किए

By भाषा | Updated: March 27, 2021 14:41 IST2021-03-27T14:41:47+5:302021-03-27T14:41:47+5:30

Congress appointed three new secretaries for Uttar Pradesh | कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए तीन नए सचिव नियुक्त किए

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए तीन नए सचिव नियुक्त किए

नयी दिल्ली, 27 मार्च कांग्रेस ने शनिवार को राजेश तिवारी, तौकीर आलम और प्रदीप नरवाल को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया, जो पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ उत्तर प्रदेश में संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पार्टी के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तीनों नेताओं को सचिव नियुक्त किया।

उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी को सहयोग करने के लिए पार्टी ने पहले से ही पांच सचिव नियुक्त कर रखे हैं।

प्रदेश के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवों की संख्या बढ़ कर अब आठ हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress appointed three new secretaries for Uttar Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे