लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने असम और केरल के लिए छह सचिव नियुक्त किए

By भाषा | Updated: December 19, 2020 12:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर कांग्रेस ने असम और केरल के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शनिवार को दोनों राज्यों के लिए तीन-तीन सचिव नियुक्त किए जो संबंधित प्रभारी महासचिवों के सहयोगी की भूमिका में होंगे।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इनकी तत्काल प्रभाव से नियुक्ति की है।

अनिरुद्ध सिंह, विकास कुमार उपाध्याय और पृथ्वीराज साठे को असम के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। तीनों लोग असम के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह के सहयोगी की भूमिका में होंगे।

हरिपाल रावत और संजय चौधरी को असम के लिए संयुक्त सचिव की भूमिका से मुक्त भी किया गया है।

केरल के लिए पी विश्वनाथन, इवान डिसूजा और पीवी मोहन को सचिव बनाया गया है जो कांग्रेस के महासचिव और प्रदेश प्रभारी तारिक अनवर के साथ काम करेंगे।

असम और केरल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होना है। इन दोनों राज्यों में कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं