लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने की देश की जनता से अपील, जब तक सरकार न दे कोई सूचना, न शेयर करें कोई फेक न्यूज

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 27, 2019 17:24 IST

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने 27 फरवरी को जानकारी दी है कि पाकिस्तान का एक फाइटर प्लेन भारतीय वायुसेना ने मार गिराया। वहीं, उन्होंने पुष्टि की है कि भारत ने एक मिग 21 विमान को खोया है और हमारा एक पायलट भी लापता है। लेकिन उन्होंने पायलट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि इस बारे में जैसे-जैसे सूचना मिलेगी हम जवाब देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने दावा किया कि भारतीय वायुसेना के दो पायलटों को गिरफ्तार किया गया है।पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा- एक विमान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में गिरा जबकि एक जम्मू कश्मीरा में गिरा है।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर ये अपील की है, बढ़ते उन्माद के बीच फर्जी खबरों और नफरत का शिकार होना आसान है। इसलिए हम अनुरोध कर रहे हैं कि आप किसी भी तरह की कोई भी फेक न्यूज शेयर करने से बचे। जब तक इस बारे में सरकार कोई जानकारी ना दे आप किसी भी खबर पर भरोसा ना करे। 

एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस ने कहा, इंडियन एयरफोर्स के उन दो पायलटों के परिवार से हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने आज दुर्घटना में जान गंवा दी है। हम उनके शोक में शामिल होते हैं। हम देश की रक्षा के लिए उनके साहस, देशभक्ति और समर्पण को सलाम करते हैं। 

पाकिस्तान ने दावा किया है कि 27 फरवरी को उन्होंनें भारत के दो पायलट को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी सेना ने एक वीडियो भी जारी किया है। पाक सेना का दावा है कि ये वीडियो एक भारतीय पायलट का है जिन्हें पाकिस्तानी सीमा के भीतर गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दो पायलटों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है और उनकी तस्वीरें भी दी गई हैं। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने दूसरे भारतीय पायलट को सेंट्रल मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराए जाने की बात कही है। 

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने दावा किया कि भारतीय वायुसेना के दो पायलटों को गिरफ्तार किया गया है। एक पायलट घायल हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दूसरे को कोई नुकसान नहीं हुआ है। प्रवक्ता ने गिरफ्तार पायलटों से मिली सामग्री और दस्तावेज भी दिखाये हैं। एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक विमान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में गिरा जबकि एक जम्मू कश्मीरा में गिरा है।उन्होंने कहा, ‘‘आज सुबह पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में मौजूद पीएएफ (पाकिस्तान वायुसेना) के लड़ाकू विमानों ने नियंत्रण रेखा के पार छह स्थानों को निशाना बनाया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पायलटों ने उन छह जगहों को घेर लिया और हमने खुली जगहों पर निशाना साधा।’’ उन्होंने कहा कि पीएएफ ने यह फैसला किया था कि वह सैन्य अड्डों को निशाना नहीं बनायेगी। उन्होंने कहा कि कुछ लक्ष्य भीमबर गली और नारन इलाके में थे जहां कुछ ही दूरी पर रसद आपूर्ति डिपो था।

src="https://www.google.com/maps/d/embed?mid=1Tr8t98EaZ30CNwST3z_1XCDEchf2-XH5" width="640" height="480"

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने 27 फरवरी को जानकारी दी है कि भारत की एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान एक्शन में दिखा है, जिसका भारती ने माकूल जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का एक फाइटर प्लेन भारतीय वायुसेना ने मार गिराया। वहीं, उन्होंने पुष्टि की है कि भारत ने एक मिग 21 विमान को खोया है और हमारा एक पायलट भी लापता है। लेकिन उन्होंने पायलट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि इस बारे में जैसे-जैसे सूचना मिलेगी हम जवाब देंगे। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारत की सरकार को अभी तक पाकिस्तान की सरकार ने अधिकारिक तौर पर ये जानकारी नहीं दी है कि उन्होंने उसके दो भारतीय पायलट को गिरफ्तार किए हैं। 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय वायुसेना स्ट्राइकइंडियन एयर फोर्सपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी