लाइव न्यूज़ :

लंबे समय बाद एकजुट नजर आई कांग्रेस, गहलोत- पायलट एक हेलीकॉप्टर में सवार हुए

By भाषा | Updated: February 27, 2021 16:07 IST

Open in App

जयपुर, 27 फरवरी पिछले कुछ समय से गुटों में बंटे होने को लेकर सुर्खियों में रही राजस्थान कांग्रेस शनिवार को 'एकजुट' नजर आई जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कुछ माह पहले उनके खिलाफ बगावत करने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एक ही हेलीकाप्टर से सभा स्थल तक पहुंचे। ये दोनों नेता कांग्रेस द्वारा आयोजित दो किसान पंचायतों को संबोधित करने साथ-साथ पहुंचे।

केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस ने शनिवार को पिलानियों की ढाणी, धनेरू डूंगरगढ़ और मातृकुंडिया में किसान पंचायत रखी थी।

मुख्यमंत्री गहलोत इनमें शामिल होने के लिए जयपुर से हेलीकाप्टर से रवाना हुए। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व राजस्थान प्रभारी अजय माकन के अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी हेलीकाप्टर में सवार हुए। माकन व डोटासरा ने इसकी फोटो ट्विटर पर साझा की जिसमें चारों नेता मुस्कुरा रहे हैं।

यह फोटो, कांग्रेस की किसान पंचायतों से पहले ही वायरल हो गयी। लोगों ने इसको लेकर तरह-तरह की टिप्पणी की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने यह फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ये जो गहलोत जी मुस्कुरा रहे हैं; पायलट जी क्या गम है जो छुपा रहे हैं। इस मुस्कुराहट की कीमत विगत सवा दो साल से राजस्थान की जनता चुका रही है; ठगी जा रही है।’’

पार्टी सूत्रों के अनुसार लगभग डेढ़ साल बाद पहली बार गहलोत व पायलट ने एक साथ हवाई सफर किया।

हालांकि पार्टी नेताओं ने इसे तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि फिलहाल बड़ी बात किसानों की आवाज मजबूत करना है। चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा, ‘‘पूरी कांग्रेस पार्टी हमारे नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट है।’’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर गुटबंदी का आरोप लगाने वाली भाजपा अपने अंतर्मन में झांके जिसके हर संभाग में अलग आवाज उठ रही है।

उल्लेखनीय है कि आंदोलनरत किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने पिछले दिनों किसान महापंचायत की जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए थे। वहीं सचिन पायलट अलग से भी तीन किसान महापंचायत कर चुके हैं जिसमें ज्यादातर वही विधायक शामिल हुए जिन्हें उनका समर्थक या निष्ठावान माना जाता है। पहली बार गहलोत व पायलट कांग्रेस द्वारा आयोजित किसी किसान पंचायत में शामिल होने के लिए एक ही हेलीकाप्टर से पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है