लाइव न्यूज़ :

RBI की आलोचना को लेकर कांग्रेस का जेटली पर पलटवार, सरकार पर लगाया टॉप संस्थानों को 'बर्बाद' करने का आरोप

By भाषा | Updated: October 31, 2018 03:44 IST

कांग्रेस नेता के इस बयान से पहले जेटली ने कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के शासनकाल में 2008 से 2014 के बीच बैंकों द्वारा अंधाधुंध रिण बांटने पर लगाम कसने में विफल रहने के लिए रिजर्व बैंक की कड़ी आलोचना की थी।

Open in App

कांग्रेस ने मंगलवार को सरकार पर देश के संस्थानों की ‘स्वायत्तता पर प्रहार’ कर उन्हें ‘बर्बाद’ करने का आरोप लगाया। पार्टी ने वित्त मंत्री अरूण जेटली पर भारतीय रिजर्व बैंक की आलोचना करने पर हमला बोला और उनसे माफी मांगने को कहा।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनन्द शर्मा ने जेटली पर भारतीय रिजर्व बैंक के कामकाज में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देश की मौद्रिक नीति अपने हाथ में लेना चाहती है कि जबकि यह रिजर्व बैंक का कार्य क्षेत्र है।कांग्रेस के इन आरोपों पर जेटली या सरकार की ओर से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं आयी।शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ’’हम इस सरकार से मांग करते हैं कि वह एक और स्वायत्त संस्थान को बर्बाद करने से बाज आए, अपने कदम वापस ले। जो पूरी तरह से गलत एवं अनुचित है उसे सही ठहराने का प्रयास करने के बजाय विचार विमर्श में शामिल हुआ जाए।’’ शर्मा ने मांग की कि वित्त मंत्री जेटली को रिजर्व बैंक पर हमला बोलने एवं उसकी स्वतंत्रता में हस्तक्षेप का प्रयास करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।कांग्रेस नेता के इस बयान से पहले जेटली ने कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के शासनकाल में 2008 से 2014 के बीच बैंकों द्वारा अंधाधुंध रिण बांटने पर लगाम कसने में विफल रहने के लिए रिजर्व बैंक की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने बैंकिंग उद्योग में वर्तमान डूबे रिण या गैर निष्पादक आस्तियों के संकट के लिए रिजर्व बैंक को जिम्मेदार ठहराया।जेटली की यह टिप्पणी उन खबरों के बीच आयी कि वित्त मंत्रालय एवं रिजर्व बैंक के बीच तनाव बढ़ रहा है। इस बीच केन्द्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर विरल वी आचार्य ने शुक्रवार को अपने एक भाषण में आगाह किया कि रिजर्व बैंक की स्वायत्तता और स्वतंत्रता को कमतर करना काफी नुकसानदेह हो सकता है।

टॅग्स :कांग्रेसआरबीआईअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह