लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने राजस्थान और हरियाणा में विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवार घोषित किए

By भाषा | Updated: October 7, 2021 19:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर कांग्रेस ने राजस्थान और हरियाणा में 30 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए बृहस्तिवार को अपने उम्मीदवार घोषित किए।

कांग्रेस ने नागराज मीणा को राजस्थान की धरियावाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है तथा वल्लभनगर से प्रीति शक्तावत को उम्मीदवार बनाया है।

उल्लेखनीय है कि धारियावाद से भाजपा विधायक गौतमलाल मीणा का 19 मई को कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया था। वहीं वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का भी 20 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद निधन हो गया था। प्रीति गजेंद्र शक्तावत की पत्नी हैं।

हरियाणा की ऐलानाबाद विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने पवन बेनीवाल को उम्मीदवार बनाया है। बेनीवाल हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। इस सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के उम्मीदवार थे, लेकिन उन्हें इंडियन नेशनल लोकदल के अभय चौटाला से हार का सामना करना पड़ा था।

केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ चौटाला ने इसी साल जनवरी में विधायक पद से इस्तीफा दिया था। इस वजह से उपचुनाव हो रहा है।

भाजपा-जजपा गठबंधन ने इस सीट पर पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के भाई गोविंद कांडा को उम्मीदवार बनाया है। गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी प्रदेश में मनोहर लाल खट्टर सरकार का समर्थन कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos