लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का हाईकमान संभालेगा छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी, नामों की हुई घोषणा

By भाषा | Updated: October 17, 2018 20:20 IST

राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियां भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। छत्तीसगढ़ में पिछले 15 वर्षों से कांग्रेस सत्ता से बाहर है तथा इस बार के चुनाव में वह सत्ता वापसी की कोशिश में है।

Open in App

छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जैसे कई बड़े नेता शामिल हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने बुधवार (17 अक्टूबर) को यहां बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह चुनाव प्रचार के लिए आएंगे।

उन्होंने बताया कि स्टार प्रचारकों की सूची में वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, सुशील कुमार शिंदे, पीएल पुनिया, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, गुलामनबी आजाद, राज बब्बर और ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू और मोहम्मद अजहरूददीन भी छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करने आएंगे।

त्रिवेदी ने बताया कि राज्य के प्रमुख नेता प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, चरणदास महंत और टीएस सिंहदेव भी इस सूची में हैं। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव संपन्न होगा। प्रथम चरण में 12 नवंबर को 18 विधानसभा क्षेत्रों में तथा दूसरे चरण में 20 नवंबर को शेष 72 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा।

प्रथम चरण में 12 नवंबर को बस्तर क्षेत्र के जिले बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में तथा राजनांदगांव की 18 सीटों के लिए मतदान होगा।

राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियां भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। छत्तीसगढ़ में पिछले 15 वर्षों से कांग्रेस सत्ता से बाहर है तथा इस बार के चुनाव में वह सत्ता वापसी की कोशिश में है। उधर, भाजपा इस चुनाव में 65 से अधिक सीटों पर जीत के लक्ष्य के साथ चौथी बार सरकार बनाना चाहती है।

राज्य में वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 90 सीटों में से 49 सीटों पर तथा कांग्रेस को 39 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं एक एक सीटों पर बसपा और निर्दलीय विधायक हैं।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ चुनावकांग्रेसराहुल गांधीमनमोहन सिंहसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है