लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस और टीडीपी के और सदस्य भी बीजेपी के पक्ष में, जल्द हो सकते हैं शामिल: मुरलीधर राव

By भाषा | Updated: June 22, 2019 06:12 IST

तेलंगाना में कांग्रेस को भी तगड़ा झटका लग चुका है। यहां कांग्रेस के 18 में से 12 विधायक सत्तारूढ़ टीआरएस में शामिल हुए। राव ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस तेजी से गायब हो रही है। हर दिन, हर घंटे वह कम हो रही है।

Open in App

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के चार राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद शुक्रवार को पार्टी के महासचिव पी मुरलीधर राव ने दावा किया कि कई अन्य नेता भी पार्टी के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि अगले दो साल में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भाजपा मुख्य विपक्षी दल का स्थान ले लेगी।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आने वाले दिनो में तेलंगाना और आंधप्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य में व्यापक बदलाव होंगे। अगले दो वर्षों में इन दोनों तेलुगू भाषी राज्यों में भाजपा ही एकमात्र पार्टी होगी जो विपक्ष का स्थान लेगी।

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है जब तेलुगू देशम पार्टी के छह राज्यसभा सदस्यों में से चार गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए और उन्होंने उच्च सदन में तेदेपा के संसदीय दल के विलय का प्रस्ताव सभापति को सौंपा।

तेलंगाना में कांग्रेस को भी तगड़ा झटका लग चुका है। यहां कांग्रेस के 18 में से 12 विधायक सत्तारूढ़ टीआरएस में शामिल हुए। राव ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस तेजी से गायब हो रही है। हर दिन, हर घंटे वह कम हो रही है। उन्होंने दावा किया, ‘‘कई वरिष्ठ नेता भाजपा के संपर्क में है और वे पार्टी में शामिल होना चाहते है। हमने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उन्हें पार्टी को मजबूत करने के लिए आमंत्रित किया है।’’

तेदेपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ई पेड्डी रेड्डी ने हाल में कहा था कि उनकी भाजपा में शामिल होने की योजना है।

टॅग्स :तेलंगानाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल