लाइव न्यूज़ :

अजय मिश्रा टेनी को हटाने को लेकर कांग्रेस और सपा का हापुड़ में प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 16, 2021 22:06 IST

Open in App

हापुड़, 16 दिसंबर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और प्रदर्शन किया । इस दौरान सपा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम एक मांग पत्र भी स्थानीय अधिकारी को सौंपा ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय टेनी की बर्खास्तगी को लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली तथा तहसील चौराहा पर धरना प्रदर्शन किया।

इसमें कहा गया है कि सपा कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार को सौंपा।

दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका परिषद स्थित गांधी पार्क में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।

पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा ने सत्ता की हनक में आंदोलन कर रहे किसानों पर जीप चढ़ा दी थी जिसमें कई किसान शहीद हो गए थे, तब से कांग्रेस पार्टी इस मामले में किसानों की आवाज उठा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग