CAA और NRC पर शिवसेना से अलग हुए कांग्रेस और राकांपा, ‘हम भारत के लोग’ नाम का मोर्चा बनाया

By भाषा | Updated: December 19, 2019 14:17 IST2019-12-19T14:17:37+5:302019-12-19T14:17:37+5:30

कांग्रेस और राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के अलावा सपा, भाकपा, माकपा, जद(एस), पीजे़ंट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया, मुस्लिम लीग तथा विभिन्न नागरिक संगठन भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।

Congress and NCP split with Shiv Sena on CAA and NRC, formed a front called 'Hum Bharat ki Logan' | CAA और NRC पर शिवसेना से अलग हुए कांग्रेस और राकांपा, ‘हम भारत के लोग’ नाम का मोर्चा बनाया

पूरे देश ने भाजपा सरकार के असंवैधानिक और विभाजनकारी कानूनों की निंदा करने के लिए इस दिन को चुना है।

Highlightsदेश के स्वतंत्रता संग्राम की समृद्ध विरासत और महात्मा गांधी तथा अन्य राष्ट्रीय नेताओं के साम्प्रदायिक सौहार्द के संदेश का प्रतीक बताया गया है।इस बयान में कहा गया है, ‘‘डॉ बी आर आम्बेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान का उल्लंघन हो रहा है।

कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा अन्य पार्टियों ने एक मोर्चा बनाया है जो संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्रदर्शन करेगा।

मोर्चे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टियों ने मिल कर ‘हम भारत के लोग’ नाम का एक मोर्चा गठित किया है जो यहां अगस्त क्रांति मैदान में विरोध प्रदर्शन करेगा। मोर्चे ने संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी को ‘असंवैधानिक और भेदभावपूर्ण’ करार दिया।

कांग्रेस और राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के अलावा सपा, भाकपा, माकपा, जद(एस), पीजे़ंट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया, मुस्लिम लीग तथा विभिन्न नागरिक संगठन भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। मोर्चे ने अपने बयान में कहा कि 19 दिसंबर का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि 1927 में आज ही के दिन राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खान और रोशन सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानी फांसी के तख्ते पर चढ़े थे।

बयान में इसे देश के स्वतंत्रता संग्राम की समृद्ध विरासत और महात्मा गांधी तथा अन्य राष्ट्रीय नेताओं के साम्प्रदायिक सौहार्द के संदेश का प्रतीक बताया गया है। इस बयान में कहा गया है, ‘‘डॉ बी आर आम्बेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान का उल्लंघन हो रहा है और उसको निशाना बनाया जा रहा है। यही कारण है कि पूरे देश ने भाजपा सरकार के असंवैधानिक और विभाजनकारी कानूनों की निंदा करने के लिए इस दिन को चुना है।’’

Web Title: Congress and NCP split with Shiv Sena on CAA and NRC, formed a front called 'Hum Bharat ki Logan'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे