लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस व नेशनल कॉन्फ्रेंस स्पष्ट करे कि क्या वे गुपकर प्रस्ताव का समर्थन करते हैं : जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: November 16, 2020 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस से सोमवार को जम्मू क्षेत्र के लोगों को यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या वे जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को बहाल करने के लिए गुपकर प्रस्ताव का समर्थन करते हैं।

सिंह ने कहा कि "पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन" (पीएजीडी) न सिर्फ जम्मू कश्मीर में बल्कि समूचे देश में कांग्रेस के खात्मे का कारण बनेगा।

पीएजीडी में नेशनल कॉन्फ्रेंस समेत जम्मू-कश्मीर के विभिन्न दल शामिल हैं। इसने अनुच्छेद 370 को बहाल करने की मांग की है, जो पूर्ववर्ती राज्य को विशेष दर्जा देता था।

कार्मिक राज्य मंत्री ने सिंह ने इन राजनीतिक पार्टियों पर जम्मू क्षेत्र से न सिर्फ भेदभाव करने, बल्कि क्षेत्र के खिलाफ मनोवैज्ञानिक युद्ध का नेतृत्व करने का भी आरोप लगाया, जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र के लोग मानसिक दास बने।

उन्होंने कहा कि पहली बार जम्मू-कश्मीर के हर क्षेत्र के लोगों को समान अधिकारों का अनुभव होने लगा है, जिसमें कोई क्षेत्र किसी के अधीन नहीं है।

मंत्री ने पीटीआई-भाषा से कहा, " कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस को जम्मू क्षेत्र के लोगों को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे अनुच्छेद 370 को बहाल करने के लिए गुपकर प्रस्ताव का समर्थन करते हैं।"

उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस दोनों, आज डोगरा के सम्मान के लिए विलाप कर रहे हैं जबकि ये दोनों दल डोगरा गौरव के साथ समझौता करने के लिए जिम्मेदार हैं।

मंत्री ने आरोप लगाया कि इन दोनों पार्टियों ने न सिर्फ डोगरा का दमन किया बल्कि " हमारे समय के सबसे बड़े डोगरा, पंडित प्रेमनाथ डोगरा " को जेल में बंद किया।

सिंह ने कहा कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू क्षेत्र की नई पीढ़ी को महाराज हरि सिंह के नाम से लुभाना चाहती है। ये दोनों दल समझते हैं कि क्षेत्र के लोगों को शायद इतिहास का ज्ञान नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह