लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस और वाममोर्चा की वार्ता रहेगी जारी, सीटों के बंटवारे पर मतभेद सुलझाये जायेंगे: चौधरी

By भाषा | Updated: February 7, 2021 23:05 IST

Open in App

कोलकाता, सात फरवरी कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर सभी मतभेदों को हल करने के लिए वाममोर्चा के साथ वार्ता जारी रखेगी।

चौधरी ने दिन में तीसरे दौर की बातचीत पूरी होने के बाद संवाददाताओं से कहा कि दोनों पक्षों ने चर्चा के दौरान अहम प्रगति की है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोई त्वरित-समाधान नहीं हो सकता। हमारी बातचीत काफी आगे पहुंची है। दोनों पक्षों ने चर्चा में हिस्सा लिया, लेकिन दोनों की अपनी समझ एवं आकलन है। आशा है कि इस संवाद के पूरा हो जाने के बाद हम शीघ्र ही बयान भी जारी करेंगे।’’

माकपा नेता और वाममोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने कहा, ‘‘ बहुत सारी सीटों पर सकारात्मक भावना से चर्चा हुई।’’

कांग्रेस और वाममोर्चा के बीच 28 जनवरी को 193 सीटों के लिए समझौता हुआ था जिसके अनुसार वाममोर्चा 101 सीटों पर और कांग्रेस 92 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी।

रविवार को तीसरे दौर की बातचीत बाकी 101 सीटों के लिए हुई।

सूत्रों का कहना है कि फुरफुरा शरीफ के पीरजादा अब्बास सिद्दीकी की अपनी नयी पार्टी इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के वास्ते 44 सीटों की मांग से नया मोड़ आ गया है। दोनों ही पार्टियां आईएसएफ से चर्चा कर रही है।

राज्य में 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए अप्रैल-मई में चुनाव होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता