लाइव न्यूज़ :

राजस्थान पंचायत चुनावः इस बार गांवों में कांग्रेस और बीजेपी की सियासी ताकत का चलेगा पता!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: January 14, 2020 18:55 IST

राजस्थान पंचायत चुनावः चुनाव आयोग के सचिव श्यामसिंह राजपुरोहित का कहना है कि पहले चरण में 2726 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए 28 हजार 797 उम्मीदवारों ने 28 हजार 865 नामांकन पत्र दाखिल किए थे, नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद इनमें से 28 हजार 192 नामांकन वैद्य पाए गए.

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में 17 जनवरी 2020 को होने वाले पहले चरण के पंचायत आम चुनाव में सरपंच के पद के लिए 17 हजार 242, तो पंच के पद के लिए 42 हजार 704 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.इससे पहले प्रदेश में 36 सरपंच और 11035 पंच निर्विरोध चुन लिए गए थे.

राजस्थान में 17 जनवरी 2020 को होने वाले पहले चरण के पंचायत आम चुनाव में सरपंच के पद के लिए 17 हजार 242, तो पंच के पद के लिए 42 हजार 704 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इससे पहले प्रदेश में 36 सरपंच और 11035 पंच निर्विरोध चुन लिए गए थे. नगर निकाय चुनाव में तो कांग्रेस ने शहरी क्षेत्र में जीत का परचम लहरा दिया था, इन चुनावों से यह साफ होगा कि गांवों में कांग्रेस और बीजेपी में से किसकी सियासी ताकत ज्यादा है.

चुनाव आयोग के सचिव श्यामसिंह राजपुरोहित का कहना है कि पहले चरण में 2726 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए 28 हजार 797 उम्मीदवारों ने 28 हजार 865 नामांकन पत्र दाखिल किए थे, नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद इनमें से 28 हजार 192 नामांकन वैद्य पाए गए. नाम वापसी की तिथि तक इनमें से 10 हजार 914 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए, जबकि 31 जिलों में 36 सरपंच निर्विरोध चुन लिए गए. इस तरह पहले चरण में सरपंच पद के लिए कुल 17 हजार 242 उम्मीदवार चुनावी मैदान में होंगे.

उधर, पंच पद के लिए 31 जिलों की 2726 ग्राम पंचायतों के 26 हजार 800 वार्डों में 70 हजार 732 उम्मीदवारों ने 70 हजार 936 नामांकन पत्र दाखिल किए. नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद 68 हजार 808 उम्मीदवारों के नामांकन वैद्य पाए गए, जबकि इन उम्मीदवारों में से 15 हजार 70 उम्मीदवारों ने नाम वापसी के दिन अपने नाम वापस ले लिए. इस दौरान प्रदेश भर में 11 हजार 35 पंच निर्विरोध चुन लिए गए. इस वक्तं 42 हजार 704 उम्मीदवार पंच पद के लिए चुनावी मैदान में हैं. उन्होंने यह भी बताया कि पंच के 131 वार्डों के लिए या तो आवेदन नहीं मिले या मिले तो वे वैद्य नहीं पाए गए.

प्रदेश में झुंझूनूं और जैसलमेर को छोड़कर सभी जिलों में पहले चरण के लिए मतदान होगा, जिसमें सभी ग्राम पंचायतों पर 17 जनवरी 2020 को सवेरे 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. इस चुनाव में जहां बीजेपी अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में लगी है, वहीं कांग्रेस अपनी कमजोर पड़ी राजनीतिक ताकत फिर से हांसिल करना चाहती है.

टॅग्स :पंचायत चुनावराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल