लाइव न्यूज़ :

मेघालय उपचुनाव के लिए कांग्रेस व भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किए

By भाषा | Updated: October 4, 2021 22:18 IST

Open in App

शिलांग, चार अक्टूबर सत्तारूढ़ मेघालय लोकतांत्रिक गठबंधन की घटक भाजपा राज्य में 30 अक्टूबर को तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में एक निर्वाचन क्षेत्र में अपना उम्मीदवार उतारेगी। वहीं कांग्रेस तीनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी ने राजबाला सीट से किंग्सटन मारक को टिकट दिया है जो पार्टी की वेस्ट गारो हिल्स इकाई के उपाध्यक्ष हैं। राज्य चुनाव समिति की बैठक में उनके नाम का चयन किया गया जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी चुबा आओ ने शिरकत की थी।

कांग्रेस ने तीनों सीटों राजाबाला, मावरिंगकेंग और मावफलांग पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मावरिंगकेंग से हाईलैंडर खरमाल्की, मावफलांग से (पूर्व विधायक) केनेडी सी खिरीम और राजाबाला से हाशिना यास्मीन मंडल की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।

मावरिंगकेंग और राजाबाला सीटों का पहले कांग्रेस का कब्जा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू