लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने बाबासाहेब के आदर्शों के अनुरूप हमेशा समतामूलक समाज की स्थापना पर जोर दिया: सोनिया

By भाषा | Updated: April 14, 2021 17:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें याद करते हुए बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी ने बाबासाहेब के आदर्शों के अनुरूप हमेशा समतामूलक समाज की स्थापना पर जोर दिया।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ बाबासाहेब के आदर्शों के अनुरूप कांग्रेस पार्टी ने देश में एक समतामूलक समाज की स्थापना पर हमेशा ज़ोर दिया है। सदियों से चले आ रहे भेदभाव, छुआछूत और असमानता के ख़िलाफ़ पार्टी ने निर्णायक संघर्ष किया।’’

सोनिया के मुताबिक, ‘‘आज अगर समाज के हाशिये पर मौजूद कमजोर से कमजोर व्यक्ति भी देश के सर्वोच्च स्थान पर लोकतांत्रिक तरीक़े से पहुंच सकता है तो यही 73 वर्षों की हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है तथा बाबासाहेब के सपनों और आकांक्षाओं को सच्ची श्रद्धांजलि है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज जब रूढ़िवादिता और भेदभाव की सोच समाज को कमजोर करने की कोशिश कर रही है तो कांग्रेस पार्टी का हमेशा से प्रयास रहा है कि देश का हर वर्ग बराबरी से प्रगति करे और बिना भेदभाव के हम सब मिलकर, एक मज़बूत राष्ट्र का निर्माण करें। यही बाबासाहेब का अडिग रास्ता है।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आंबेडकर की जयंती पर उन्हें याद किया और कहा ‘‘आज हम बाबासाहेब को याद करते हैं जिन्होंने ऐसे मुश्किल सवाल हल किए जिनसे हमारे देश को प्रगति की राह पर चलने में मदद मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos