लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने दिल्ली सरकार की ‘बायो डीकम्पोजर’ पहल में घोटाले का आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की

By भाषा | Updated: December 31, 2020 16:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार की ओर से पराली नष्ट करने के मकसद से ‘पूसा बायो डीकम्पोजर’ (एक तरह का घोल) के छिड़काव और किसानों को इसके कैप्सूल बांटे जाने की कवायद में ‘घोटाला’ हुआ है।

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि इस पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस के आरोप पर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल सरकार की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

खेड़ा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केजरीवाल भी कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार करके सत्ता में आए। केजरीवाल ने सत्ता में आने के बाद सिर्फ झूठे विज्ञापनों पर करोड़ रुपये खर्च किए। केजरीवाल के लिये यह फैशन बन गया है कि किस तरह अपनी जिम्मेदारी से बचकर भागना है। प्रदूषण की समस्या के लिए उन्होंने कई बार किसानों को जिम्मेदार ठहराया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पराली को नष्ट करने के इस घोल के विज्ञापन पर केजरीवाल सरकार ने 10 करोड़ रुपये खर्च किए। यह घोल 75 रुपये से अधिक का घोल था। इसके साथ ही इस कुल पूसा बायो डीकम्पोजर पर कुल 23 लाख रुपये से अधिक खर्च हुए।’’

खेड़ा ने यह भी कहा, ‘‘दिल्ली में बायो डीकम्पोजर के 3200 कैप्सूल की जरूरत थी, लेकिन 8000 कैप्सूल खरीदे गए। 4800 कैप्सूल का क्या किया गया ? कुल 23 लाख रुपये की लागत आई और विज्ञापन पर 10 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए। यह एक घोटाला है। हम इसकी सीबीआई जांच की मांग करते हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘किसान मित्र योजना के बारे में भी इन्होंने बड़ी-बड़ी बातें कीं। लेकिन यह जमीन पर नहीं उतरी। यही नहीं, देश में तीन केंद्रीय कृषि कानूनों पर दिल्ली सरकार ने सबसे पहले अधिसूचना जारी की।’’

उल्लेखनीय है कि पूसा बायो डीकम्पोजर को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा) ने विकसित किया है जो कृषि अपशिष्ट को 15 से 20 दिन में खाद में तब्दील कर देता है। इससे किसानों को पराली जलाने की जरूरत नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों