लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने नावों में सुरक्षा इंतजामों के अभाव का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: September 9, 2021 20:35 IST

Open in App

गुवाहाटी, नौ सितंबर असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष भूपेन बोरा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि बुधवार को निमाटीघाट के पास बाढ़ग्रस्त ब्रह्मपुत्र नदी में टकराने और डूबने वाली दोनों नौकाओं में लाइफ जैकेट, स्विमिंग ट्यूब आदि जैसे सुरक्षा किट का कोई इंतजाम नहीं था।

बोरा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह भी रेखांकित किया कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) दोनों की मदद से आपदा स्थल तक पहुंचने में एक घंटे का समय लगा।

कांग्रेस ने मांग की कि राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को तत्काल 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करे।

बोरा ने कहा कि हादसों को रोकने के लिए नदी पुलिस दल को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ कर्मियों के साथ नदी मार्गों पर रणनीतिक रूप से तैनात किया जाना चाहिए।

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी दुर्भाग्यपूर्ण घटना का राजनीतिकरण नहीं करना चाहेगी, लेकिन साथ ही एक विपक्षी दल के रूप में यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम सरकार को लोगों के जीवन के प्रति उसकी लापरवाही और खामियों की याद दिलाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए