हिम्मत है तो बीजेपी सदन में साबित करे कि कांग्रेस के पास संख्या बल नहीं है: शोभा ओझा

By भाषा | Updated: July 23, 2019 03:00 IST2019-07-23T03:00:47+5:302019-07-23T03:00:47+5:30

शोभा ओझा ने आरोप लगाया कि तब से ही भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त में और विधायकों को धमकाने में लगी है। यहां तक कि हमारे विधायकों को 50-50 करोड़ रुपए तक की पेशकश की गई थी।

Congress alleges bjp trying to buy mla in mp to destabilize government | हिम्मत है तो बीजेपी सदन में साबित करे कि कांग्रेस के पास संख्या बल नहीं है: शोभा ओझा

हिम्मत है तो बीजेपी सदन में साबित करे कि कांग्रेस के पास संख्या बल नहीं है: शोभा ओझा

Highlights शोभा ने भाजपा पर सदन में लगातार गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को सदन में लोकहित के मुद्दे उठाने में रूचि नहीं है।उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में मिली हार से भाजपा नेता विचलित हैं और इस हार को अब तक सहन नहीं कर पा रहे।

भाजपा नेताओं पर सदन के बाहर बार-बार कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत मध्य प्रदेश सरकार के गिरने का बयान देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि यदि भाजपा में हिम्मत है तो वह विधानसभा के मौजूदा मानसून सत्र में साबित करे कि कमलनाथ सरकार के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं है। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘भाजपा नेता सदन के बाहर मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिरने के बयान देते हैं। बजट के दौरान मौके होते हैं। भाजपा ने सदन में मत-विभाजन क्यों नहीं मांगा?’’

उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा, ‘‘हिम्मत है तो सदन में साबित करें कि कांग्रेस के पास संख्या बल नहीं है।’’ शोभा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिजनेस कमेटी में कहा है कि जब आप कहेंगे तो हम अपनी संख्या साबित करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अडिग है और हमारे पास संख्या बल है। हमारी सरकार पूरे पांच साल चलेगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में मिली हार से भाजपा नेता विचलित हैं और इस हार को अब तक सहन नहीं कर पा रहे।

शोभा ने आरोप लगाया कि तब से ही भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त में और विधायकों को धमकाने में लगी है। यहां तक कि हमारे विधायकों को 50-50 करोड़ रुपए तक की पेशकश की गई थी। जब भाजपा प्रलोभन एवं खरीद-फरोख्त करने में असफल रही तो हमारी सरकार गिरने की बयानबाजी कर रही है। उनके खरीद-फरोख्त करने के कई असफल प्रयासों के बाद भी हमारी सरकार अच्छे ढंग से चल रही है। शोभा ने भाजपा पर सदन में लगातार गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को सदन में लोकहित के मुद्दे उठाने में रूचि नहीं है। वह केवल हमारी सरकार गिरने का भ्रम फैला रही है। जब-जब सदन में संख्या साबित करने की बात आई, भाजपा ने सदन से वाकआउट कर दिया। 

Web Title: Congress alleges bjp trying to buy mla in mp to destabilize government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे