लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने विपक्षी नेताओं को गिरेबान पकड़कर गांव से बाहर निकालने को कहाः कांग्रेस

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 25, 2018 01:57 IST

Open in App

कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा के दो विधायकों और एक आरएएस अधिकारी राजेश चौहान के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की है. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि, मानवाधिकार व आरटीआई विभाग ने इनके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है और इसकी प्रति मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भेजी गई है.

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुशील शर्मा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने बीकानेर दौरे में लोगों से 'गांवों में विपक्षी पार्टियों के नेताओं के आने पर उनका गिरेबान पकड़ने और गांव में घुसने नहीं देने' को कहा. शर्मा के अनुसार शाह का यह बयान लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हमला है और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन तथा भड़काऊ बयान है.

उन्हें कहा, ''भाजपा के विधायक और मंत्री श्रीचंद कृपलानी प्रचार के दौरान मतदाताओं को डराकर वोट लेने का प्रयास कर रहे हैं. कृपलानी एक सभा में यह कहते हुए देखे गए कि मुझे अबकी बार नहीं जिताओगे तो सुसाइड कर लूंगा, जो आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है.''

वहीं भाजपा विधायक रामहेत यादव ने एक जगह लोगों से कहा,'' रामहेत यादव की सरकार है रामहेत यादव है इसलिए उनके ट्रेक्टर-ट्रोले चल रहे हैं वरना सुप्रीम कोर्ट के आदेश के हिसाब से तो ये ट्रेक्टर नहीं चल सकते. तुमको तो मेरा ही ख्याल रखना है.''

कांग्रेस के अनुसार यादव का यह बयान सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना है व खुले रूप से कानून का उल्लंघन है तथा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का उदाहरण है. पत्नी के लिए प्रचार कर रहे आरएएस अधिकारी इसी तरह पार्टी ने जोधपुर में पदस्थापित आरएएस राजेश चौहान को तत्काल एपीओ करने की मांग की है.

कांग्रेस का कहना है कि चौहान की पत्नी शोभा चौहान को भाजपा ने सोजत विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है. पार्टी का आरोप है कि चौहान सेवा नियमों को उल्लंघन कर रहे हैं और भाजपा के कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहे हैं.

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता