लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का मोदी सरकार पर आरोप, जिन राज्यों में हारी चुनाव वहां की झांकी को परेड से किया बाहर

By स्वाति सिंह | Updated: January 26, 2019 17:58 IST

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की झांकियों को शामिल नहीं करने प्रदेश कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। हालांकि बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

Open in App

देशभर में शनिवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। राजधानी दिल्ली में आयोजित परेड में रंगबिरंगी झाकियां देखने को मिली। इसी बीच परेड में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की झांकियों को शामिल नहीं करने प्रदेश कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। हालांकि बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

प्रदेश कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा 'हार का बदला प्रदेश के गौरव से: गणतंत्र दिवस परेड में शामिल झांकी राज्यों का गौरव और जनता का मान, सम्मान और अभिमान होती है।मोदी ने मप्र, छग और राजस्थान की झांकी को बाहर कर प्रदेश के शीश को रौंदने, कुचलने और अपमानित करने का घृणित और कुत्सित कार्य किया है।

-जनता माफ नहीं करेगी।'

गौरतलब है कि परेड में इस साल कुल 22 झांकियां नजर आईं। इनमें से 16 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों की और छह केन्द्र के सरकारी मंत्रालयों और विभागों की झांकियां थीं। सिक्किम, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, गोवा, अण्डमान-निकोबार द्वीपसमूह और उत्तराखंड की झांकियां भी जश्न में शामिल हुईं।

इस साल गणतंत्र दिवस की थीम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से जुड़ी थी और कई राज्यों की झांकियां राष्ट्रपिता पर केन्द्रित रहीं। इस जश्न में रामफोसा की मौजूदगी इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण रही क्योंकि गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में 21 साल बिताए थे और यहीं से उन्हें शांति की राह पर आगे बढ़ने की प्ररेणा मिली थी।

टॅग्स :कांग्रेसमध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राजस्थाननरेंद्र मोदीगणतंत्र दिवसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन