लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस-एआईयूडीएफ ‘महाजोत’ से सावधान क्योंकि यह ‘महाझूठ’ है : मोदी

By भाषा | Updated: March 24, 2021 17:31 IST

Open in App

बिहपुरिया (असम), 24 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम के लोगों का आह्वान किया कि वे कांग्रेस-एआईयूडीएफ ‘महाजोत’ (महागठबंधन) से सावधान रहें क्योंकि यह ‘महाझूठ’ है।

यहां एक चुनावी रैली में मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में विपक्षी दल के पास आदर्श या योग्य नेता नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस के पास न नेता है न नीति, सिर्फ महाझूठ है।”

मोदी ने कहा, “मैं आपको यह तथ्य बताने आया हूं कि कांग्रेस का हाथ उन लोगों के साथ है जिनसे राज्य की पहचान और संस्कृति को खतरा है।”

विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिये कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने उस दल के साथ कैसे गठजोड़ किया जो घुसपैठियों के बल पर पैदा हुआ और पनपा है।”

कांग्रेस पर लोगों को बांटने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, “वे कुछ भी कर सकते हैं, वोट के लिये किसी को भी धोखा दे सकते हैं।”

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि राजग सरकार ने बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ रोकने के लिये कदम उठाए हैं और सीमा सुरक्षा को मजबूत किया है।

उन्होंने कहा, “राज्य की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं की सुरक्षा करने वाली भाजपा सरकार पर लोगों के बढ़ते भरोसे के बीच क्या आप असम को उन लोगों के हाथों में सौंप सकते हैं जो राज्य की पहचान को नष्ट करने के लिये अवैध आव्रजकों को प्रवेश की मंजूरी देंगे?”

प्रधानमंत्री बिहपुरिया और सिपाझार में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करने के लिये एक दिन के असम दौरे पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर