लाइव न्यूज़ :

देश का दुश्मन है कांग्रेस-एआईयूडीएफ गठबंधन, भाजपा ने सभी क्षेत्रों में बेहतर किया : सोनोवाल

By भाषा | Updated: March 27, 2021 18:30 IST

Open in App

गुवाहाटी, 27 मार्च कांग्रेस-एआईयूडीएफ गठबंधन को देश का ‘‘दुश्मन’’ बताकर उसकी आलोचना करते हुए असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि अगर वह (गठबंधन) सत्ता में आता है तो वह राज्य में रहने वाले भारतीयों की जिदंगी को खतरे में डाल देगा और अवैध घुसपैठियों को मजबूत बनाएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा नीत राजग द्वारा राज्य के विकास के लिए किए गये कार्यों एवं शांति प्रयासों के कारण लोग मजबूती से सत्तारूढ़ गठबंधन के साथ खड़े हैं।

राजग के सत्ता में वापसी पर मुख्यमंत्री के नाम पर अटकलों को तवज्जो नहीं देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले पांच साल में ‘टीम असम’ की तरह काम किया है और पार्टी का लक्ष्य चुनाव जीतना है।

भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं किए जाने के कारण इन अटकलों को बल मिला है कि इस पद के लिए हेमंत विश्व सरमा भी एक चेहरा हो सकते हैं।

सोनोवाल ने पीटीआई भाषा से कहा कि भाजपा के शासन में असम ने सभी क्षेत्रों में प्रगति की है और सरकार ने समाज के सभी तबकों को एकजुट किया है जिससे शांति स्थापित हुई है।

उन्होंने कहा कि सत्ता में वापसी पर भाजपा ‘‘त्रुटिहीन’’ राष्ट्रीय नागरिक पंजी लाएगी और सुनिश्चित करेगी कि उसमें सभी भारतीय नागरिक शामिल हों और कोई अवैध घुसपैठियां उसमें जगह ना पाए।

राज्य में चुनाव परिणाम के आकलन के बारे में सवाल करने पर सोनोवाल ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य 100 से ज्यादा सीटों का है।

राज्य में पहले चरण के चुनाव में शनिवार को 126 में 47 सीटों पर मतदान हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos