लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में शीघ्र ही विधानसभा चुनाव कराने की वकालत की

By भाषा | Updated: December 10, 2020 20:24 IST

Open in App

जम्मू, 10 दिसंबर कांग्रेस की जम्मू कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने बृहस्पतिवार को इस केंद्रशासित प्रदेश में निर्वाचित सरकार की मांग करते हुए कहा कि यदि कोविड-19 के समय जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव कराये जा सकते हैं तो विधानसभा के भी चुनाव कराये जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा जम्मू कश्मीर में प्रचार के लिए दर्जनों केंद्रीय मंत्रियों, राष्ट्रीय नेताओं और फिल्मी हस्तियों को लेकर आयी क्योंकि उसे डर है कि वह इस स्थानीय चुनाव में हार जायेगी।

पाटिल ने कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा एवं गाड़ियां वापस लेने को लेकर प्रशासन पर भी निशाना साधा एवं दावा किया कि इस कदम का लक्ष्य उन्हें डीडीसी चुनाव में प्रचार से रोकना है। पाटिल के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर भी थे।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ जम्मू कश्मीर में यदि वह (सरकार) कोविड के वक्त डीडीसी चुनाव करा सकती है तो मैं शीघ्र ही विधानसभा चुनाव कराने एवं निर्वाचित सरकार स्थापित करने की अपील एवं मांग करती हूं। उसे ऐसा करना चाहिए, यह हमारी मांग है।’’

पाटिल के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर भी थे। पाटिल जम्मू कश्मीर में डीडीसी चुनाव में प्रचार अभियान में उतरने वाली कांग्रेस की एक मात्र राष्ट्रीय नेता हैं।

पाटिल ने ऐसे वक्त चुनाव कराने के लिए सरकार की आलोचना की जब कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ उसने अब चुनाव कराने का गलत निर्णय लिया। युवा और महिला कांग्रेस की इकाई प्रमुखों एवं पूर्व मंत्रियों समेत हमारे कई शीर्ष नेता कोविड-19 से संक्रमित हो गये। प्रचार करना मुश्किल है।’’

मीर ने उनकी और कई अन्य पाटी नेताओं की सुरक्षा एवं गाड़िया वापस लेने पर कहा, ‘‘ जीवन और मृत्यु ईश्वर के हाथों में है। उसने (सरकार ने) इस समय में हमारे नेताओं, पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों की सुरक्षा वापस ले ली। यह स्पष्ट है कि वे चाहते हैं कि हम घर में कैद रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos